शक्ति कपूर के बेटे ने दुर्घटना की खबरों को नकारा

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के साथ दुर्घटना की खबरों को उनके बेटे सिद्धार्थ ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर खारिज किया।

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “ये सब अफवाहें हैं, मेरे पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं.. उनके साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है। नजर न लगे उन्हें.. कृपया आप सभी इसे रिट्वीट करें।”

शक्ति कपूर फिल्म ‘एक विलेन’ की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पिता हैं। सोशल मीडिया पर झूठी खबरें छाई हुई थीं कि वे एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।

हिंदी फिल्म जगत में शक्ति कपूर को उनके खलनायक और हास्य किरदारों के लिए जाना जाता है। वह तीन दशक से बॉलीवुड का हिस्सा हैं।

खबर पर सफाई देने के बाद सिद्धार्थ ने अपने फॉलोअरों से आग्रह किया कि वे उनके ट्वीट को रिट्वीट करें। श्रद्धा ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट किया है।

सिद्धांत हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘अगली’ में दिखे थे। वह फिल्म ‘जज्बा’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493