कोलंबिया में छह आतंकवादी ढेर

बोगोटा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया के नोर्टे डे सेंटेंडर प्रांत में आतंकवादियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल भी हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 30वीं आर्मी ब्रिगेड के कमांडर कर्नल मारकोस पिंटो ने संवाददाताओं को बताया कि यह मुठभेड़ सेन कैल्क्सिटो नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र में कोलंबियाई सेना और नेशनल लिबरेशन आर्मी (इएलएन) एवं पॉपुलर लिबरेशन आर्मी (इपीएल) के बीच हुई।

मुठभेड़ शनिवार दोपहर पल्मारितो एवं ला केंटिना कस्बों के बीच के क्षेत्र में हुई, जिससे सेन कैल्क्सिटो और क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण शहर ओकाना को जोड़ने वाली सड़क जाती है।

पिंटो ने कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों को घेर लिया था और मुठभेड़ में उनके एक सरगना सहित छह की मौत हुई है।

सैन्य कमांडर ने कहा कि तीन सैनिक आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में घायल हुए हैं, जिन्हें ओकाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493