बांग्लादेश नौका हादसे में 69 शव बरामद

ढाका, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पद्मा नदी में नौका पलटने से हुए हादसे में अब तक 69 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह तक 69 शवों में से 49 की पहचान हो चुकी थी और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

नौका में 100 से अधिक लोग सवार थे, हालांकि उसकी क्षमता इतने अधिक यात्रियों को एक साथ लाने-ले जाने की नहीं थी।

नौका ‘एमवी मुस्तफा’ रविवार दोपहर को पतुरिया इलाके से दौलतदिया गांव जा रही थी। दौलतदिया वेश्यालयों का गांव है जो राजधानी ढाका से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यात्रा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद नौका की एक मालवाहक जहाज से टक्कर हो गई।

बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन निगम (बीआईडब्ल्यूटीसी) की एक नौका ने रविवार को ही डूबी हुई नौका का पता लगा लिया था, और हादसे के 16 घंटे से भी अधिक समय के बाद सोमवार तड़के उसे बाहर निकाल लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा, “नौका को सीधा करने के बाद बचाव कार्य समाप्त कर दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493