मौजूदा ला लीगा सत्र में रोनाल्डो शीर्ष पर

मेड्रिड, 23 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ला लीगा में बीते सप्ताहांत पर हुए मैचों तक रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वोच्च स्कोरर बने हुए हैं।

रियल मेड्रिड ने रविवार को हुए मैच में एल्ची को 2-0 से हराया। इस मैच का दूसरा गोल रोनाल्डो ने दागा।

इसके साथ ही मौजूदा सत्र में रोनाल्डो के कुल गोलों की संख्या 29 हो गई। यह बार्सिलोना के लियोनेल मेसी से तीन गोल अधिक है।

ला लीगा के मौजूदा सत्र में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ी :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (रियल मेड्रिड) : 29

लियोनेल मेसी (बार्सिलोना) : 26

नेमार (बार्सिलोना) : 17

कार्लोस बाका (सेविला) और एंटोइन ग्रिजमान (एटलेटिको डी मेड्रिड) : 14

करीम बेंजोमा (रियल मेड्रिड) : 13

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493