मेसी को पीएसजी से जुड़ने की सलाह

पेरिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल दिग्गज एरिक एबाइड ने स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़कर जर्मनी के लीग-1 चैम्पियन पैरिस सैंट जर्मेन से जुड़ने की सलाह दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एबाइडल ने कहा है कि मेसी को कैम्प नोऊ से दूर नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

एबाइडल ने कहा, “मेसी ने बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए संभावित हर उपलब्धि हासिल कर ली है और अब उन्हें नई चुनौतियों का रुख करना चाहिए, ताकि वह नई उपलब्धियां हासिल कर सकें।”

एबाइडल से जब चार बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके मेसी के संभावित नए क्लब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लॉरेंट ब्लांक के मार्गदर्शन वाली पीएसजी की ओर इशारा किया।

गौरतलब है कि एबाइडल छह वर्षो तक मेसी के साथ बार्सिलोना के लिए खेल चुके हैं।

बार्सिलोना में मेसी के भविष्य को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसके पीछे कोच लुइस एनरीक के साथ उनकी अनबन की खबरों को भी कारण बताया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493