केली के साथ रोमांस का टाइगा ने किया खंडन

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर टाइगा ने रिएलिटी टीवी शो स्टार केली जेनर के साथ अपने रोमांस की खबरों का खंडन किया है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार सोमवार को 92.3 एएमपी रेडियो से बातचीत के दौरान टाइगा से केली के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया।

टाइगा ने हाल ही में फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर केली के साथ एक फोटो साझा की थी और लिखा था, “आपकी सुंदरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मेरे जीवन में सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक।”

रेडियो प्रस्तोता ने टाइगा से पूछा, “आप लोगों से इस बारे में क्या बताना चाहते हैं?”

टाइगा ने जवाब दिया, “यह मुझपर निर्भर करता है कि मैं दुनिया को यह बताऊं या नहीं कि मैं उससे प्यार करता हूं या नहीं या फिर मैं उससे किस तरह की दोस्ती या संबंध रखना चाहता हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि दुनिया क्या सोचती है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493