मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ से फिल्मों में कदम रख रहीं अभिनेत्री भूमि पेदनेकर शुक्रवार को अपने परिवार व दोस्तों के लिए इसकी एक विशेष स्क्रीनिंग रखेंगी।
फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
‘दम लगा के हइशा’ की स्क्रीनिंग में भूमि के सभी परिचित जुटेंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी गायक-अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ है।
फिल्म के प्रवक्ता ने विशेष स्क्रीनिंग रखे जाने की पुष्टि करते हुए कहा, “भूमि ने अपने सभी परिजनों व दोस्तों को उनकी पहली फिल्म देखने आने के लिए फोन किया है। वे उनकी पहली फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए दुनियाभर से पहुंचेंगे।”
पेदनेकर परिवार की ‘पहला दिन पहला शो’ देखने की योजना है। इसके लिए भूमि ने मुंबई में एक सिनेमा हॉल बुक कराया है, जहां वह अपने परिचितों संग इसे देखेंगी।
dharmpath.com dharmpath