चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आखिरी बार 2013 में तमिल फिल्म ‘वैगाय एक्सप्रेस’ में नजर आईं अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने नई तमिल फिल्म ‘वैगाय एक्सप्रेस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नीतू फिल्म में अपने दोहरे किरदार को लेकर काफी रोमांचित हैं।
नीतू ने आईएएनएस को बताया, “मैं दोहरा किरदार निभाने को लेकर काफी रोमांचित हूं। दर्शक यहां मुझे नए रूप में देखेंगे। यह संगीतमय फिल्म है।”
नीतू अपने करियर में पहली बार दोहरा किरदार करेंगी।
फिल्म में कोमल शर्मा और सुजा वरुनी भी भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन शाजी कैलिस ने किया।
dharmpath.com dharmpath