भारत संग मजबूत आर्थिक संबंध को प्रतिबद्ध : अमेरिका

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और अमेरिका को साथ मिलकर इस तरह काम करना चाहिए कि दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ हो और दोनों ही देशों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित हो सकें।

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और अमेरिका को साथ मिलकर इस तरह काम करना चाहिए कि दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ हो और दोनों ही देशों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित हो सकें।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, “हमारे पास साथ काम कर और आपसी प्रयास में समन्वय बढ़ा कर दोनों देशों के हितों को बढ़ाने की कोशिश करने का अवसर मौजूद है।”

पिछले महीने ओबामा के ऐतिहासिक भारत दौरे और सितंबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिकी कंपनियों को दिए गए न्योते के बाद की गतिविधियों पर पूछे गए सवाल पर अर्नेस्ट ने यह जवाब दिया।

अर्नेस्ट ने कहा, “राष्ट्रपति बराक ओबामा निश्चित रूप से इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं, ताकि अमेरिकी जनता को संतोषजनक आर्थिक लाभ मिल सके और उनका लक्ष्य भी यही है। मुझे पता है कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की भी अपने देश की जनता के संदर्भ में ऐसी ही इच्छा है।”

उन्होंने कहा कि उन्हें ओबामा और मोदी के बीच हाल में हुई बातचीत की जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध राष्ट्रपति और उनके प्रशासन, दोनों की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “ओबामा अक्सर अपने इस नजरिये की बात करते हैं कि हमें ‘मेड इन अमेरिका’ के अंतर्गत और भी वस्तुओं का उत्पादन करना है, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा रहेगा। यह रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अच्छा है।”

अर्नेस्ट ने कहा, “राष्ट्रपति यह भी मानते हैं कि भारतीय उपभोक्ताओं के पास अमेरिकी वस्तुएं खरीदने का अवसर है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा हो सकता है।”

प्रेस सचिव ने बताया कि ओबामा के नई दिल्ली दौरे पर उन्होंने और मोदी ने इन आर्थिक मसलों और भारत के साथ अमेरिका के आíथक संबंध पर बात की।

अर्नेस्ट ने कहा कि इस मुलाकात के मद्देनजर दोनों देशों के कई व्यवसायियों ने बैठकें की हैं और उनके बीच व्यावसायिक मुद्दों पर बातचीत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493