पाकिस्तान में पोलियो का नया मामला सामने आया

इस्लामाबाद, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पोलियो का एक और नया मामला सामने आया है, जिसके बाद देश में इस साल अब तक समाने आए पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

समाचार-पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की पोलियो वायरोलॉजी लेबोरेटरी ने मंगलवार को संघ प्रशासित कबायली इलाकों (फाता) की खबर एजेंसी में पोलियो के नए मामले पुष्टि की।

पिछले साल पाकिस्तान में पोलियो के कुल 306 मामले सामने आए थे, जो पिछले 16 सालों में सबसे ज्यादा थे।

अधिकारी ने बताया, “सर्दी के मौसम में पोलियो वायरस का संक्रमण धीमा होता है, इसलिए इस मौसम में पोलियो के नए मामले सामने नहीं आने चाहिए।”

तापमान कम होने के कारण सर्दी के मौसम में पोलियो वायरस कम सक्रिय होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493