न्यूयार्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। गयिका टेलर स्विफ्ट ने न्यूयार्क पब्लिक स्कूल को 50,000 डॉलर दान दिया है। उन्होंने यह धनराशि अपने गाने ‘वेलकम टू न्यूयार्क’ की बिक्री से हुई कमाई से दान की है। उनका उद्देश्य सार्वजनिक शिक्षा में सहयोग करना है।
वेबसाइट ‘एनवाईडेलीन्यूज डॉट कॉम’ के अनुसार, 25 वर्षीया स्विफ्ट न्यूयार्क सिटी की ग्लोबल वेलकम एंबेसडर हैं। उन्होंने बीते साल अक्टूबर महीने में टीवी शो ‘द व्यू’ में गाने से होने वाली कमाई दान करने की शपथ ली थी।
उन्होंने कहा, “इसकी बिक्री अच्छी हो रही है.. यह अच्छी बात है, क्योंकि मैं इस गाने की पूरी कमाई न्यूयार्क सिटी पब्लिक स्कूल को दान कर रही हूं।”
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डेवोरा काये ने कहा, “हम इस बात की सराहना करते हैं कि उन्होंने (स्विफ्ट) अपने गाने ‘वेलकम टू न्यूयार्क’ का पूरा मुनाफा एनवाईसी पब्लिक स्कूल को दान कर दिया।”
dharmpath.com dharmpath