धनानी होंगी सोमालिया में अमेरिकी राजदूत

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राजनयिक कैथरीन एस.धनानी को सोमालिया की राजदूत नामित किया है। साल 1991 के बाद वह वहां की पहली राजदूत बनी हैं।

अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “यह ऐतिहासिक नियुक्ति अमेरिका तथा सोमालिया के गहराते रिश्तों का संकेत है। इससे हम दशकों से संघर्ष से जूझ रहे सोमालिया के लोगों की प्रगति को चिन्हित करने का काम कर पाएंगे।”

बयान के मुताबिक, “शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक व समृद्ध राष्ट्र होने के लिए सोमालिया को काफी काम करने होंगे। उसकी इस यात्रा में एक दृढ़ साथी के तौर पर अमेरिका उसका साथ देने को कृतसंकल्प है।”

सीनेट की पुष्टि के बाद धनानी सोमालिया के अमेरिकी मिशन का नेतृत्व करेंगी। वह केन्या के नैरोबी स्थित अमेरिकी दूतावास से कार्यो का संचालन करेंगी।

बयान के अनुसार, “सुरक्षा संबंधित चिंता दूर होने पर हम सोमालिया में राजनयिकों की संख्या में वृद्धि करेंगे और फिर मोगादिशु स्थित दूतावास को फिर से शुरू करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि साल 1991 में मोगादिशु स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493