मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेल बजट के एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में रेलवे से संबंधित कंपनियों के कारोबार में अस्थिरता देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में, वैगन बनाने वाली टेक्समेको रेल एंड इंजीनियरिंग का कारोबार 2.90 फीसदी गिरावट के साथ 139.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इससे पहले मंगलवार को यह 143.35 रुपये पर बंद हुआ था।
एक अन्य वैगन निर्माण कंपनी टीटागढ़ वैगंस का कारोबार 6.19 फीसदी के गिरावट के साथ 579.20 रुपये पर बंद हुआ, जबकि इससे पूर्व के दिन यह 617.40 रुपये पर बंद हुआ था।
हिंद रेक्टिफायर्स के शेयर 3.82 फीसदी की गिरावट के साथ 78 रुपये पर बंद हुए, जबकि इसके पूर्व दिन 81.10 रुपये पर बंद हुए थे।
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) के शेयर 1.17 फीसदी गिरकर बुधवार को 186.50 रुपये पर बंद हुए, जबकि मंगलवार को ये 188.70 रुपये पर बंद हुए थे।
कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में भी गिरावट देखी गई, जो 12 फीसदी की गिरावट के साथ एक दिन पहले 1,575.50 रुपये की तुलना में बुधवार को 1,573.60 रुपये पर बंद हुए।
कालिंदी रेल निर्माण (इंजीनियर्स) के कारोबार में हालांकि तेजी रही। यह 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 140.80 रुपये पर बंद हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 139.20 रुपये पर बंद हुआ था।
स्टोन इंडिया का कारोबार भी 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 84.85 रुपये पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले 84.35 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार विशेषज्ञों ने आशा जताई है कि गुरुवार को संसद में पेश किया जा रहा रेल बजट रेलवे एवं वित्तीय प्रवाह में स्थिरता लेकर आएगा।
dharmpath.com dharmpath