राजकुमार राव की निर्देशन की योजना

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ‘शाहिद’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह एक दिन फिल्म का निर्देशन जरूर करेंगे।

राजकुमार राव ने कहा, “मैं एक दिन निर्देशन और कुछ नया करना चाहूंगा। लेकिन फिलहाल इस बारे में बात करना जल्दबाजी है। निश्चित रूप से निर्देशन का विचार मेरे दिमाग में है।”

वह ‘लव, सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘शैतान’, ‘शाहिद’, ‘काय पो चे’, ‘क्वीन’, ‘सिटीलाइट्स’ और ‘डॉली की डोली’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

राजकुमार राव (30) ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आए थे। उनका कहना है कि अगर उन्हें अच्छी पटकथा मिली, तो वे दोनों दोबारा साथ काम करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि शादी के लिए अभी वह बहुत ‘छोटे’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493