खास कार्यक्रम की सूत्रधार होंगी हुमा कुरैशी

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी टेलीविजन की आगामी खास पेशकश ‘अनमोल है तू-नई सोच को सलाम’ की सूत्रधार होंगी। यह कार्यक्रम उन महिलाओं को सम्मानित करेगा, जिन्होंने मुश्किल भरी जिंदगी जी, फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और समाज पर छाप छोड़ी।

इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रलेखा व सिंधुताई सपकाल, एचआईवी/एड्स कार्यकर्ता कौशल्या पेरिआसामी, बाल अधिकार कार्यकर्ता रजिया सुल्ताना और महिला अधिकार कार्यकर्ता व लेखिका फ्लाविया एग्नेस को उनके नेक काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।

‘अनमोल है तू-नई सोच को सलाम’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) को स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493