इराक में 15 आईएस आतंकवादी हवाई हमलों में ढेर

बगदाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक के अनवार प्रांत में सीरिया से लगती सीमा पर अमेरिका नीत गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में इसके वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं। यह जानकारी प्रांतीय सुरक्षा सूत्रों ने गुरुवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने खुफिया रिपोर्टों पर उस जगह पर जहां आईएस के आतंकवादियों के एकत्र होने की जानकारी मिली थी वहां और अल-काइम कस्बे पर निशाना साधा।

हवाई हमले में 30 से ज्यादा आईएस नागरिक और आतंकवादी घायल भी हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि शवों और घायलों को अल-काइम और सीमा पर सीरिया की तरफ अल्बू-कमाल के अस्पतालों एवं मेडिकल सेंटरों में पहुंचा दिया गया है।

सूत्रों ने कहा, “मारे गए लोगों में आतंकवादी संगठन के कई शीर्षस्थ सदस्य शामिल हैं। इनमें अबू मुस्लिम अल-शिशानी और अबू ओबैदा अल-आजावी शामिल हैं। अबू फरात इलाके के गवर्नर हैं इसके अतिरिक्त गैर अरब कुछ विदेशी नेता शामिल हैं।”

सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आईएस आतंकवादियों ने अल-काइम कस्बे में कर्फ्यू आयद कर दिया है और निवासियों को अपने दरवाजे-खिड़कियां खोलने पर पाबंदी लगा दी है।

अमेरिका ने एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बनाया है जिसमें मध्यपूर्व के और वहां से बाहर के देशों को शामिल किया है ताकि आईएस को सीमा विस्तार करने से रोका जा सके। इसके अलावा इराक और सीरिया में इस्लामिक समूह के खिलाफ हवाई हमले किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493