पंकज सोनी (सागरः) सागर के डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के नियुक्ति घोटाले में 5 जनवरी 2015 को तीन एफआईआर की जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस पी व्यास का नाम है । उनके खिलाफ भी तीन एफआईआर दर्ज की गई है । एफआईआर होने के बाद से वे अपने पद पर है । उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्य से नैतिकता के आधार पर खुद को अलग किया है । ऐसे में क्या जो जांच चल रही है उन्हें वे प्रभावित नहीं कर सकते । साथ ही दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ संभावना बनी हुई है । सागर विश्वविद्यालय जिन हालात से गुजर रहा है वहां इस गंभीर मामले की तरफ किसी का ध्यान नहीं है ।
dharmpath.com dharmpath