यूरोपा लीग : वूल्फ्सबर्ग ने स्पोर्टिंग लिस्बन को बाहर का रास्ता दिखाया

लिस्बन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। वूल्फ्सबर्ग ने गुरुवार को जोस अलावाल्दे स्टेडियम में खेले गए यूरोपा लीग मुकाबले में स्पोर्टिग लिस्बन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया।

लिस्बन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। वूल्फ्सबर्ग ने गुरुवार को जोस अलावाल्दे स्टेडियम में खेले गए यूरोपा लीग मुकाबले में स्पोर्टिग लिस्बन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बराबरी के इस मुकाबले के कारण लिस्बन की टीम यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर में नहीं पहुंच सकी।

वूल्फ्सबर्ग के स्विस गोलकीपर दिएगो बेनागीलो इस मैच में हीरो साबित हुए, क्योंकि उन्होंने लिस्बन को कई मौकों पर गोल करने से रोका।

स्पोर्टिग के मिडफील्डर विलियम कार्वाल्हो ने 38वें मिनट में 30 गज से एक गजब का प्रयास किया था, लेकिन दिएगो ने उनके प्रयास को नाकाम करते हुए अपनी टीम को पिछड़ने से रोक दिया था।

इस तरह दिएगो के प्रयासों के बूते वूल्फ्सबर्ग ने अब यूरोपा लीग के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493