फिल्मकार गौतम वासुदेव ने फिल्म में गाया

चेन्नई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन सुरीली आवाज के धनी हैं। उन्होंने अपनी यह प्रतिभा फिल्मकार राधा मोहन की आगामी हास्य तमिल फिल्म ‘उप्पू करुवदु’ में एक गाना गाकर दिखाई।

राधा मोहन ने आईएएनएस को बताया, “मेरी फिल्म के संगीत निर्देशक गौतम के अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि हम एक गाने में गौतम की आवाज का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह उपयुक्त होगी।”

उन्होंने कहा, “हमने जब गौतम से संपर्क किया तो उन्होंने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन वह गाना रिकॉर्ड करने के लिए समय नहीं निकाल सके, क्योंकि वह अपनी फिल्म ‘येन्नै अरिदाल’ की रिलीज में व्यस्त थे। चूंकि, गौतम व्यस्त थे तो मेरे संगीतकार स्टीव ने शूटिंग के लिए यह गीत गया। बाद में गौतम को फोन किया गया और पूछा गया कि क्या वह अभी गा सकेंगे..और हमने उनकी आवाज में गाना रिकॉर्ड कर लिया।”

गौतम द्वारा गाए गए गीत के बोल मदन किर्की ने लिखे हैं।

‘उप्पू करुवदु’ में नंदिता, करुणकरण और सतीश की अहम भूमिका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493