Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की याद में संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम (लीड-1) | dharmpath.com

Tuesday , 6 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की याद में संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम (लीड-1)

द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की याद में संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम (लीड-1)

संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समापन की 70वीं सालगिरह मनाने का प्रस्ताव जारी किया है। गुरुवार को 193 सदस्यीय महासभा के 69वें सत्र में यह प्रस्ताव आम सहमति से स्वीकार कर लिया गया।

द्वितीय विश्वयुद्ध वर्ष 1939-1945 तक चला था, जिसमें अनुमानत: पांच करोड़ से 8.5 करोड़ लोग मारे गए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रस्ताव में महासभा के अध्यक्ष से पीड़ितों की याद में मई में एक विशेष बैठक बुलाने के लिए कहा गया। इसमें कहा गया है, “2015 द्वितीय विश्वयुद्ध समापन की 70वीं वर्षगांठ के तौर पर चिन्हित होगा। द्वितीय विश्वयुद्ध ने खासतौर से यूरोप, एशिया, अफ्रीफा और प्रशांत क्षेत्र के देशों तथा विश्व के अन्य हिस्सों में मानव जाति को अनकहा दुख दिया था।”

प्रस्ताव में कहा गया कि यह ऐतिहासिक घटना संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का कारण बनी, जो भविष्य को युद्धों से बचाने और आने वाली पीढ़ियों को ऐसी विपत्ति से बचाने के लिए बनाया गया था।

इस साल को संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के तौर भी मनाया जाएगा।

प्रस्ताव में सदस्य देशों से अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आग्रह किया गया।

द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की याद में संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम (लीड-1) Reviewed by on . संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समापन की 70वीं सालगिरह मनाने का प्रस्ताव जारी किया है। गुरुवार को 193 सदस्य संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समापन की 70वीं सालगिरह मनाने का प्रस्ताव जारी किया है। गुरुवार को 193 सदस्य Rating:
scroll to top