अफगानिस्तान में 12 आतंकवादी ढेर

काबुल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों पर शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा छापा मारने से कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल कादिर सईद के प्रतिनिधि के हवाले से बताया कि खुफिया रपटों पर कार्रवाई करते हुए, “शुक्रवार देर रात यमगान जिले के तसघरमी गांव में तालिबान के ठिकानों पर सुरक्षा बलों ने धावा बोल दिया। हालांकि यह ऑपरेशन थोड़ी देर ही चला लेकिन इसमें 12 विद्रोहियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।”

अधिकारी ने इस विषय पर अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरने वालों में पांच विदेशी आतंकवादी भी शामिल थे।

हालांकि, उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493