अमेरिका में गोलीबारी, 9 मरे

वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी में अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। एक काउंटी शेरिफ ने समाचार ह्यूस्टन हेराल्ड से इस बात की पुष्टि की।

टेक्सास के काउंटी शेरिफ जेम्स सिग्मैन ने समाचार पत्र से कहा, “टायरोन में चार जगह, जबकि टेक्सास काउंटी के बाहर दो जगह वारदात सामने आई है।”

सिगमैन ने कहा कि सैनिकों व सहायकों को इलाके में भेज दिया गया है।

जांच या हत्यारे के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया।

मिसौरी स्टेट हाइवे पेट्रोल ऑफिसर ने कथित हत्यारे की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह शेनन काउंटी में एक वाहन में पाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493