रूस में विपक्षी नेता बोरिस नेम्तसोव की हत्या

मॉस्को, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में विपक्ष के नेता बोरिस नेम्तसोव की शुक्रवार रात मॉस्को के मुख्य इलाके के नजदीक गोली मार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “अज्ञात व्यक्ति ने रेड स्क्वायर स्थित संत बैसिल्स कैथरडल के नजदीक नेम्तसोव को चार गोलियां मारीं।”

प्रवक्ता ने बताया, “जांच टीम घटनास्थल पर काम कर रही हैं।”

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।

आंतरिक मंत्रालय के मास्को सिटी विभाग के प्रमुख एनातोली याकुनिन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रूस के आंतरिक मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्तसेव को भी नेम्तसोव की हत्या की जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घटना की तत्काल जानकारी दी गई है और जांच कमेटी, आंतरिक मंत्रालय तथा संघीय सुरक्षा सेवा को जांच समूह गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेस्कोव ने कहा, “राष्ट्रपति खुद जांच पर नजर बनाए रखेंगे। पुतिन ने इसे पैसे लेकर हत्या करने और उकसाने वाली घटना करार दिया है।”

यह घटना विपक्षियों की संकट के खिलाफ एक मार्च को प्रस्तावित रैली के एक दिन पहले हुई है। पुतिन के कटु आलोचक नेम्तसोव रूस के उप प्रधानमंत्री रह चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493