एनबीए के पहले अश्वेत खिलाड़ी का निधन

वाशिंगटन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रतिष्ठित बास्केटबॉल टूर्नामेंट ‘एनबीए’ में खेलने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी खिलाड़ी इयर्ल लॉयड का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उनका निधन गुरुवार को हुआ। लॉयड ने वॉशिंगटन कैपिटल टीम के साथ 1950 में अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह साइराक्यूस नेशनल्स से जुड़े और यह टीम 1955 में एनबीए खिताब जीतने में सफल हुई। उन्होंने एनबीए में अपने नौ सत्र के सफल करियर का समापन डेट्रोइट पिस्टंस के साथ किया।

इसके बाद एनबीए में किसी टीम के वह पहले अफ्रीकी-अमेरिकी कोच भी नियुक्त हुए। लॉयड 1971-72 में पिस्टंस टीम के मुख्य कोच बने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493