एलिसिया ने नवजात बेटे की तस्वीर साझा की

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। गायिका एलिसिया कीज फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेटे की एक फैमिली फोटो पोस्ट कर उसे दुनिया के सामने ले आई हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें एलिसिया अपने दो माह के बेटे जेनेसिस अली दीन को एक सोफे पर गोद में लिए बैठी दिख रही हैं।

इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति स्विज बीट्ज उर्फ कासिम दीन, उनका बेटा कासिम दीन जूनियर और सबसे बड़ा बेटा इजिप्ट दाऊद भी हैं।

फोटो के कैप्शन में लिखा था, “आशीर्वाद व प्यार। जेनेसिस अली दीन।”

एलिसिया और बिट्ज वर्ष 2010 में परिणय सूत्र में बंध गए। शादी से पूर्व कई वर्षो तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493