केनी ने अपने नए एलबम का नाम बताया

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट का कहना है कि उनके नवीनतम एलबम का नाम ‘सो हेल्प मी गॉड’ है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, 37 वर्षीया केनी ने शनिवार को विभिन्न पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को एलबम का नाम बताया।

केनी ने ‘सो हेल्प मी गॉड’ की तस्वीर पोस्ट करने के बाद एक ट्वीट में लिखा, “नए एलबम का नाम।”

केनी के पिछले कुछ एलबम्स में ‘वॉच द थ्रोन’, ‘808एस एंड हार्टब्रेक’ और ‘माय ब्यूटीफुल डार्क ट्विस्टड फैंटसी’ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493