पॉप संगीत के लिए प्रतिबद्ध : अदनान

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीत के सामने पॉप संगीत की लोकप्रियता में आई कमी जग जाहिर है। लेकिन गायक-संगीतकार अदनान सामी कहते हैं कि वह पॉप संगीत शैली को नहीं भूले हैं। वह इस शैली को मजबूत बनाने का काम जारी रखेंगे।

अदनान ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाया और संगीत भी दिया है। लेकिन पॉप एलबम के प्रति मेरा समर्पण बहुत मजबूत है।”

उन्हें ‘तेरा चेहरा’ और ‘कभी तो नजर मिलाओ’ जैसे एलबम में दिल को छू लेने वाले गाने देने का श्रेय जाता है।

बॉलीवुड में अदनान को ‘तू सिर्फ मेरा महबूब’, ‘ऐ उड़ी उड़ी उड़ी’, ‘इश्क होता नहीं सभी के लिए’ व अन्य गीत गाने के लिए जाना जाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493