मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने मुरीदों की संख्या लगभग 10 लाख होने से रोमांचित हैं।
जैकलीन ने इतना ज्यादा प्यार देने के लिए रविवार को प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
जैकलीन ने अपनी तस्वीरों के एक कोलाज के साथ लिखा, “10 लाख का आंकड़ा छू रही हैं। सिर्फ आपके साथ जश्न मनाना चाहती हूं..आपको ढेर सारा प्यार।”
29 वर्षीया जैकलीन सक्रिय इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता हैं। ट्विटर पर भी उनके 10.74 लाख से ज्यादा चाहने वाले हैं।
जैकलीन ‘मर्डर 2’, ‘रेस 2’, ‘किक’ और ‘रॉय’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
dharmpath.com dharmpath