केली ने ‘फैशन पुलिस’ को कहा, अलविदा

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केली ऑस्बोर्न ने अमेरिकी धारावाहिक ‘फैशन पुलिस’ को अलविदा कह दिया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केली (30) वर्ष 2011 से ई! चैनल के धारावाहिक ‘फैशन पुलिस’ में काम कर रही हैं। केली की सह-मेजबान ग्युलियाना रैंसिस को डिजनी स्टार जेंडया कलेमन के बालों पर ‘अप्रिय टिप्पणी’ करने की वजह से उनसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही केली ने विरोध स्वरूप धारावाहिक से नाता तोड़ लिया।

केली के धारावाहिक को अलविदा कहने की पुष्टि शुक्रवार को चैनल ने एक बयान में की, “केली ऑस्बोर्न अन्य टेलीविजन प्रस्तावों के लिए ई! के ‘फैशन पुलिस’ से अलग हो रही हैं। हम उन्हें बीते पांच वर्षो में धारावाहिक में कई योगदान देने के लिए उनका शुक्रिया करना चाहेंगे।”

बयान में कहा गया है, “फैशन पुलिस’ तय कार्यक्रम के मुताबिक, 30 मार्च को रात नौ बजे वापसी करेगा। केली की जगह कौन लेगा इसका निर्णय नहीं लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493