ग्रेनाडा को 3-1 से हरा ला लीगा में शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना

मेड्रिड, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने शनिवार को शीर्ष लीग टूर्नामेंट ला लीगा के मैच में ग्रेनाडा को 3-1 से मात दे दी। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड को अपदस्थ कर अंकतालिका में शीर्ष पर जगह बना ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना का प्रदर्शन इस मैच में अपेक्षा के अनुरूप तो नहीं रहा, पर अपने स्टार स्ट्राइकरों लुइस सुआरेज, इवान रैकिटिक और लियोनेल मेसी की बदौलत वे यह मैच जीतने में सफल रहे।

रैकिटिक ने 25वें मिनट में मैच का पहला गोल कर बार्सिलोना को 1-0 से बढ़त दिला दी, जिसे मध्यांतर के बाद सुआरेज ने 48वें मिनट में 2-0 कर दिया।

ग्रेनाडा के लिए एफ रिको ने पेनाल्टी कॉर्नर पर 53वें मिनट में गोल कर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, हालांकि उनका यह गोल सिर्फ स्कोर के अंतर को कम करने वाला साबित हुआ।

मेसी ने हालांकि 70वें मिनट में सुआरेज की मदद से एक और गोल कर बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित कर दी। मेसी का यह गोल इस सीजन का उनका 27वां गोल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493