थाईलैंड महिला गोल्फ चैम्पियन बनीं दक्षिण कोरिया की यांग

पट्टाया, 1 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की एमी यांग ने रविवार को होंडा लेडीज प्रोफेशनल गोल्फ संघ (एलपीजीए) के तहत हुए थाईलैंड गोल्फ टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल कर ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यांग ने 15 लाख डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के अंतिम दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर हासिल किया।

यांग का कुल स्कोर 15 अंडर 273 रहा। यांग ने अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले तीन दौरों से शीर्ष पर चल रहीं अमेरिकी स्टैसी लेविस को पछाड़कर खितब पर कब्जा जमाया।

लेविस चिनी ताइपे की सेंग यानी और दक्षिण कोरिया की ही ली मि रिम के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तीनों खिलाड़ी मात्र तीन शॉट से खिताब से चूक गईं।

यांग की एलपीजीए टूर में यह दूसरी जीत है। इससे पहले वह 2013 में केईबी हानाबैंक चैम्पियनशिप में खिताब जीतने में सफल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493