बील के पति ने सेट पर आकर किया विस्मित

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेसिका बील के पति जस्टिल टिंबरलेक ने न्यू ओर्लिन्स में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आकर बील को विस्मित कर दिया।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गुरुवार शाम बील न्यू ओर्लिस में अपने सह कलाकार जेसन सुदीकिस और मैसे विलियम्स के साथ एक दृश्य की शूटिंग कर रही थीं, तभी टिंबरलेक अचानक सेट पर पहुंच गए।

एक दूसरे से मिलकर दोनों काफी खुश दिखे।

टिंबरलेक ने ठंड से बचने के लिए काली हूडी और गर्भवती बील ने अपना पेट छिपाने के लिए एक ओवरसाइज जैकेट पहन रखी थी। उन्होंने इसके साथ डेनिम जींस और नीले रंग के लोफर जूते पहन रखे थे।

टिंबरलेक से मुलाकात बील के लिए खास और राहत देने वा ली थी, क्योंकि गर्भावस्था में भी वह अपनी फिल्म पर अथक रूप से काम कर रही हैं। बील अप्रैल में मां बनेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493