साओ पाउलो ने मिडफील्डर वेस्ले से करार किया

रियो डी जेनेरियो, 2 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजीली सेरी-ए खिताब छह बार जीतने वाले साओ पाउलो क्लब ने वेरडर ब्रेमेन और ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर वेस्ले के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 27 साल के वेस्ले चार साल के करार के तहत क्लब से जुड़े हैं। क्लब ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। इस करार के बदले दी गई राशि का खुलासा नहीं हो सका है।

वेस्ले ने जर्मनी के प्रमुख क्लब ब्रेमेन के लिए 2010 से 2012 तक अपनी सेवाएं दी हैं। वह दो बार ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। 2010 में ईरान और यूक्रेन के साथ हुए दोस्ताना मुकाबलों के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493