जर्मन लीग : वूल्फ्सबर्ग, मोंचेनग्लादबाक की जीत

बर्लिन, 2 मार्च (आईएएनएस)। वीएफएल वूल्फ्सबर्ग और बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने रविवार को खेले गए जर्मन फुटबाल लीग के 23वें दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वूल्फ्सबर्ग ने जहां तीन बार पिछड़ने के बावजूद एसवी वेरडर ब्रेमेन को 5-3 से हराया वहीं मोंचेनग्लादबाक ने मुख्य लीग में इसी साल शामिल किए गए एससी पेडेरबॉर्न 07 को 2-0 से हराया।

ब्रेमेन को रविवार को 2015 की पहली हार मिली। उसे 11 मुकाबलो में अजेय रहने के बाद वूल्फ्सबर्ग ने हराया। वूल्फ्सबर्ग की जीत में स्ट्राइकर बास दोस्त ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल किए।

जर्मन लीग तालिका में तीसरे स्थान पर चल रहे मोंचेनग्वादबाक ने पेडेरबॉर्न पर आसान जीत दर्ज की। उसके लिए फेबियन जानसन ने पहले हाफ में पहला गोल किया जबकि पेट्रिक हर्मान ने अंतिम समय में गोल करते हुए उसे 2-0 से आगे कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493