टीवीएस मोटर की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसकी बिक्री फरवरी महीने में साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी बिक्री फरवरी 2015 में 2,04,565 (1,95,509 दोपहिया और 9,056 तिपहिया) रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,77,662 (1,70,293 दोपहिया और 7,369 तिपहिया) थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493