नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि उसकी बिक्री फरवरी महीने में साल-दर-साल आधार पर 3.85 फीसदी कम रही।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी बिक्री फरवरी 2015 में 4,84,769 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,04,181 थी।
बयान में कहा गया है, “आने वाले महीनों में हीरो मोटोकॉर्प कई मॉडल पेश करने वाली है, जिसमें स्कूटरों के कई मॉडल भी शामिल हैं।”
कंपनी का आंकड़ा शेयर बाजार बंद होने के बाद आया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर 2.16 फीसदी गिरावट के साथ 2624.75 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath