‘फास्ट एंड फ्युरियस’ 2 अप्रैल को भारत में होगी प्रदर्शित

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। ‘फास्ट एंड फ्युरियस 7’ दो अप्रैल को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में प्रदर्शित हो रही है।

यूनिवर्सल पिक्च र्स इंडिया ने एक बयान में यह पुष्टि की है। यह ‘फास्ट एंड फ्युरियस’ श्रृंखला की सातवीं कड़ी है।

विन डीजल, डॉउनी जॉनसन और मिशेल रोडरिग्ज, जेसन स्टेथनम, जॉर्डना ब्रीवस्टर, ट्रीसी गिब्सन, लुडेकरिस और लुकस ब्लैक जैसे हॉलीवुड सितारों से भरी फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने भी विशेष भूमिका निभाई है।

दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल वाकर भी फिल्म में दिखाई देंगे, उनकी मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी, जब यह फिल्म निर्माणाधीन थी।

फिल्म के निर्देशक जेम्स वान ने एक बयान में कहा, “जब आप एक बड़ी फिल्म बना रहे होते हैं, तो फिल्म के सेट भी बड़े लगाने होते हैं, जिसकी तैयारी में ज्यादा वक्त, ज्यादा लोग और ज्यादा मेहनत लगती है। लेकिन मेरा मानना है कि अंत में जो परिणाम मिलता है, वह दर्शकों को हैरत में डाल देता है। यह मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है, लेकिन यह उन फिल्मों में से है, जिनपर मुझे गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493