मैं 30 साल में भी अकेली रहूंगी : स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट को लगता है कि वह 30 साल की उम्र में भी अकेली रहेंगी। उन्हें हालांकि इस बात का मलाल नहीं है, क्योंकि अपने अकेलेपन का भी वह लुत्फ उठाती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, स्विफ्ट, हैरी स्टाइल्स, जैक गिलेनहॉल और जॉन मायर जैसी हस्तियों को डेट कर चुकी हैं। उनको लगता है कि उनकी जीवनशैली के कारण उनका किसी के साथ रिश्ते में होना संभव नहीं हो पाता है।

स्विफ्ट से जब पूछा गया कि वह अगले पांच साल बाद खुद को कहां पाती हैं, तो उन्होंने समाचारपत्र ‘डेली टेलीग्राफ’ को बताया, “ईमानदारी से कहूं, तो मैं 30 साल की होऊंगी और तब भी अकेली रहूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या होगा, मैं किसके साथ रिश्ते में रहूंगी। पता नहीं हमारा रिश्ता कैसा होगा। मुझे यह भी नहीं मालूम कि जिस तरह की मेरी जीवनशैली है, उसमें ऐसा कुछ हो पाएगा भी या नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493