लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सिगॉर्नी वीवर ने अभिनेत्री जेनिफर लारेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी बुद्धिमान हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, नई विज्ञान फंतासी फिल्म ‘चैपी’ की अभिनेत्री वीवर ने मौजूदा युवा कलाकारों की तारीफ की। उनका कहना है कि इनमें से अधिकांश पर लोगों की नजर होती है।
उन्होंने पिछले साल फोटो-हैकिंग मामले को निपटाने के लिए जेनिफर की तारीफ की।
समाचारपत्र ‘संडे टाइम्स’ के अनुसार, कलाकारों की निजता पर हुए हमले के संदर्भ में वीवर ने कहा, “कलाकारों यह समझने की जरूरत है कि इससे कैसे निपटा जाए। जहां तक जेनिफर की बात है, उन्हें छोड़ दीजिये, वह बहुत बुद्धिमान हैं।”
बचपन में वीवर, अभिनेता स्टीव मैक्कवीन की प्रशंसक थीं। वह उनके बारे में सबकुछ जानना चाहती थीं।
dharmpath.com dharmpath