‘बिग बॉस’ जैसे शो के लिए तैयार नहीं : परिणीता

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। असमिया अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर कलर्स चैनल के नए धारावाहिक ‘स्वारागिनी’ में आधुनिक बांग्ला महिला की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह गायन व नृत्य आधारित रियलिटी शो करना चाहेंगी, लेकिन ‘बिग बॉस’ जैसे शो नहीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या रियलिटी शो में भाग लेने की इच्छुक हैं? परिणीता ने कहा, “मैं यकीनन ‘बिग बॉस’ जैसे शो करने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन नृत्य और बाकी चीजों पर आधारित रियलिटी शो कर सकती हूं।”

परिणीता ने न केवल असमिया फिल्मों में अभिनय किया है, बल्कि वह ‘सास बहू और सेंसेक्स’, ‘हरपाल’ और ‘कुर्बान’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह गायिका भी हैं और अपना एक एलबम भी रिलीज कर चुकी हैं। छोटे पर्दे पर वह ‘उर्मिला’, ‘कश्मकश जिंदगी की’ और ‘नरगिस’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं।

‘स्वारागिनी’ में वह बांग्ला महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो समय के साथ चलने में यकीन रखती है।

परिणीता ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी (बांग्ला महिला) भूमिकाएं पटकथा रुचिकर होने पर ही करेंगे, वरना नहीं।

रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स की रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित ‘स्वरागिनी’ दो पड़ोसी परिवारों के सांस्कृतिक मतभेद को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493