मनीला में अग्निकांड से 10000 परिवार बेघर

मनीला, 3 मार्च (आईएएनएस)। फिलीपींस की राजधानी मनीला में 12 घंटे तक चले अग्निकांड में 5,000 घर तबाह हो गए, जिससे 10,000 से ज्यादा परिवार विस्थापित हुए हैं। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

मनीला, 3 मार्च (आईएएनएस)। फिलीपींस की राजधानी मनीला में 12 घंटे तक चले अग्निकांड में 5,000 घर तबाह हो गए, जिससे 10,000 से ज्यादा परिवार विस्थापित हुए हैं। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा ब्यूरो (बीएफपी) ने जानकारी दी है कि गरीबों की बस्ती टोनडो के परोला कंपाउंड में सोमवार शाम छह बजे आग लगी और मनीला की खाड़ी की ओर से चलने वाली हवा के कारण एक हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में देखते ही देखते आग फैल गई।

बीएफपी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 6.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। एजेंसी ने कहा कि अग्निशमन दस्ते को तंग गलियों में आने-जाने में ढेर सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और आग की लपटों पर काबू पाने में देरी होने के पीछे यही सबसे बड़ा कारण था।

बीएफपी ने कहा है कि अपना सामान बचाने के प्रयास में इलाके के छह रहने वाले मामूली रूप से झुलसे।

प्रारंभिक रपट में कहा गया है कि लगभग पांच करोड़ 50 लाख पेसो की संपत्ति आग में स्वाहा हो गई है।

आग के कारणों की जांच के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन रसोई के कारण या बिजली के किसी उपकरण के कारण आग लगने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493