मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ चुनिंदा काम करने का फैसला लिया है। बप्पी ने फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘हंटर’ में ‘हंटर 303’ गाना गाया है।
बप्पी ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपनी साख बनाए रखना चाहता हूं और सिर्फ चुनिंदा काम करना चाहता हूं। लेकिन अगर मुझे कुछ अच्छे गाने मिलते हैं, तो मैं उन्हें करूंगा। मैंने बहुत नाम कमाया है। मैं इस इंडस्ट्री में सिर्फ अच्छा काम करने के लिए रहना चाहता हूं।”
‘याद आ रहा है’, ‘तम्मा तम्मा लोगे’ और ‘ओह ला ला ला’ जैसे तड़कते-भड़कते गीत गाने वाले बप्पी ने फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘घूमकेतु’ में भी एक गाना गाया है।
बप्पी ने कहा, “गाना प्यारा है और इसमें संगीत स्नेहा खानवलकर ने दिया है।”
dharmpath.com dharmpath