बेटे टाइगर के साथ काम करना चाहेंगे जैकी

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें एक उपयुक्त कहानी का इंतजार है।

बकौल जैकी, वह यह सवाल सुन-सुन कर थक गए हैं कि बेटे टाइगर के साथ वह पर्दे पर कब नजर आएंगे? उनका कहना है कि यदि उपयुक्त कहानी मिली तो जरूर वह और टाइगर साथ काम करेंगे।

जैकी ने कहा, “एक पिता होने के नाते मुझे अपने बेटे पर गर्व है। वह अच्छा काम कर रहा है। लोग हमसे पूछ रहे हैं कि हम दोनों कब साथ काम करेंगे, लेकिन यह अच्छे प्रस्ताव पर निर्भर करता है। यदि हमें अच्छी कहानी मिलेगी, तो मैं उसके साथ काम करना चाहूंगा।”

जैकी आखिरी बार फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में पिछले साल नजर आए थे। इस समय वह निर्देशक के. सी. बोकाडिया की फिल्म ‘डर्टी पॉलिटक्स’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म में एक कद्दावर शख्स की भूमिका में हूं। फिल्म राजनीति के बारे में है, जैसा कि नाम से ही जाहिर है। मुझे आशा है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।”

फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में मल्लिका शेरावत और ओम पुरी ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493