ऑस्कर जीतना मेरा ख्वाब : दर्शन

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता दर्शन कुमार को आशा है कि उनके अभिनय के लिए कभी न कभी उन्हें ऑस्कर जरूर मिलेगा।

जल्द ही वह फिल्म ‘एनएच 10’ में नजर आएंगे।

दर्शन को मुक्के बाज एम. सी. मेरी कॉम की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘मेरी कॉम’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति की भूमिका से पहचान मिली थी।

दर्शन ने आईएएनएस को बताया, “एक अभिनेता होने के नाते मैं सारे अवॉर्ड्स जीतना चाहता हूं। ऑस्कर जीतना तो मेरा ख्वाब है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे फिल्म ‘मेरी कॉम’ के लिए नामांकन मिला था, लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाया। अपनी पहली फिल्म में मैं जूरी को प्रभावित नहीं कर पाया, लेकिन आशा है कि ‘एनएच 10’ में जरूर ऐसा कर पाऊंगा।”

दर्शन ने बताया, “नसीरूद्दीन शाह को ‘मेरी कॉम’ में मेरा काम पसंद आया था और उनके द्वारा सराहा जाना मेरे लिए संतोषजनक है।”

दर्शन ने बताया कि आने वाली फिल्म ‘एनएच 10’ बाकी फिल्मों से हटकर है और उन्होंने फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।”

नवदीप सिंह निर्देशित ‘एनएच 10’ के निर्माता फैंटम प्रोडक्शन और इरोज इंटरनेशनल हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493