पत्रकारों के सवालों से बच कर निकल गए डालमिया

कोलकाता, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने बुधावार को ईडन गरडस का दौरा किया जहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का भी मुख्यालय है।

इस दौरान उनसे बात करने के लिए मीडिया का जमावड़ा लगा रहा लेकिन डालमिया ने कुछ न बोलना ही बेहतर समझा और पत्रकारों के सवालों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

डालमिया यहां स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट मेयर्स कप के विजेताओं के पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे।

कार्यक्रम स्थल से निकलते ही उनके सहयोगियों ने उन्हें कार तक पहुंचाया। इस दौरान पत्रकारों ने धक्का-मुक्की में उनसे कई बार बात करने की कोशिश की और बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उनकी भविष्य की योजनाओं और भारतीय क्रिकेट में छाए मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन डालमिया ने कुछ भी नहीं कहा।

गौरतलब है कि करीब 10 साल बाद डालमिया ने बीसीसीसीआई में बतौर अध्यक्ष वापसी की है। पिछले सोमवार को चेन्नई में हुई बोर्ड की 85वीं वार्षिक आम बैठक में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493