रणवीर शौरी ने बेटे के लिए की ‘ब्लू माउंटेन्स’

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक सुमन गांगुली का कहना है कि ‘ब्लू माउंटेन्स’ में प्रमुख भूमिका रहे अभिनेता रणवीर शौरी ने यह फिल्म अपने बेटे हारून के लिए की है।

रणवीर को अपनी अभिनेत्री पत्नी कोंकणा सेन से बेटा हारून है। दोनों 2010 में परिणय सूत्र में बंध गए थे। हारून का जन्म उसी साल हुआ था।

सुमन ने आईएएनएस को बताया, “मैंने जब रणवीर को फिल्म की कहानी सुनाई तो वह बहुत भावुक हो गए और मुझे कहा, ‘सुमन दादा, मैं यह फिल्म अपने बेटे और उसके सपनों व उन्हें पूरा करने में उसकी पूरी मदद करने के लिए करूंगा।”

सुमन ने कहा, “रणवीर पूरी फिल्म को ऊंचा उठाते हुए उसे एक अलग ही स्तर पर ले गए। उनकी पैनी नजर और व्यापक समझ ने ‘ब्लू माउंटेन्स’ को आकार दिया है।”

‘ब्लू माउंटेन्स’ आज के किशोरों व उनके अभिभावकों के लिहाज से बेहद प्रासंगिक और महत्वपूर्ण मुद्दे लिए हुए है।

फिल्म में रणवीर मुख्य किरदार के पिता की भूमिका में हैं, जो अपने बेटे का खोया आत्मविश्वास वापस लेने में उसकी मदद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493