डफ को हैरत, ताउम्र चलता है कोई रिश्ता!

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री हिलेरी डफ को ‘ताउम्र’ चलने वाले रिश्तों को लेकर हैरत होती है। पति माइक कॉरी से तलाक की अर्जी दाखिल करने वाली अभिनेत्री को यकीन नहीं होता कि क्या सच में दो व्यक्ति जीवनभर साथ रह सकते हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 27 वर्षीया डफ ने पत्रिका ‘कॉस्मोपोलिटन’ से बात करते हुए प्यार और रिश्तों के बारे में अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा, “मैं कड़वा नहीं बोलना चाहती, क्योंकि मैं निश्चत तौर पर ऐसी नहीं हूं। लेकिन मुझे हैरानी होती है कि क्या लोग वास्तव में ताउम्र साथ रहते हैं? लंबे समय तक के रिश्ते में मतभेद-मनमुटाव होता है। आप हमेशा झगड़ा नहीं कर सकते।”

डफ ने कहा, “20 साल का वैवाहिक जीवन सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन इसमें बहुत कुर्बानियां भी होती हैं। मैं सिर्फ हमेशा खुशी के लिए लड़ना चाहती हूं।”

डफ और कॉमरी शादी के लगभग चार साल बाद जनवरी 2014 में अलग हो गए थे और डफ ने पिछले महीने तलाक की अर्जी भी दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493