..ये हेयरस्टाइल लगाएंगे होली में चार चांद

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। होली पर रंगों से होने वाले नुकसान से बचने और आकर्षक दिखने के लिए बालों को गूंथ लें या जूड़ा बना लें। ऐसा करने से आपको बाद में दिक्कत नहीं होगी।

देशभर में शुक्रवार को होली मनाई जानी है।

वीएलसीसी की एक बाल विशेषज्ञ ने होली पर महिलाओं के लिए पांच हेयर स्टाइल सुझाए हैं।

1. कसकर गूंथें बाल : यह बालों को रंगों से बचाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। बालों को तीन समान हिस्सों में बांट लें। दाईं तरफ के बालों को बीच के बालों पर लाएं और उसके बाद बाईं तरह के बालों को इस पर ले आएं। पूरे बाल गुंथने तक ऐसा करते रहें।

2. ऊंची चोटी : यह चोटी बनाना बहुत आसान है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

3. गुद्दी से सटी चोटी : यह चोटी घुंघराले या थोड़े कम सीधे बालों के लिए ठीक रहती है। इसमें बॉबी पिन की मदद से गुद्दी के आसपास चोटी बनाई जाती है। इस चोटी में रंगबिरंगे छल्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. कई गुंथ वाली चोटी : यह देखने में मुश्किल लग सकता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। इस हेयरस्टाइल में बालों को दो समान भागों में विभक्त करना और उसके बाद उन दोनों हिस्से के बालों को नौ अन्य समान भागों में बांटना शामिल है। इनसे तीन अलग-अलग गुंथ बनाएं और उसके बाद इन तीनों को मिलाकर एक गूंथ बना लें। दूसरी तरफ के हिस्से के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं।

5. गांठों वाला जूड़ा : जूड़ा आपके लुक में चार चांद लगाएगा और साथ ही बालों की रक्षा भी करेगा। जूड़ा बिखरा-बिखरा हो या फिर करीने से बनाया गया, यह हर अवसर पर फबता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493