मैं अमिताभ बच्चन का मुरीद : अविनाश

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में जगदीश सिंह (बाल रूप) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अविनाश मुखर्जी महानायक अमिताभ बच्चन के मुरीद हैं। उन्हें उनकी नकल उतारना भी अच्छा लगता है।

अविनाश इन दिनों धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में नजर आ रहे हैं। सेट पर हर कोई अमिताभ बच्चन के प्रति उनकी दीवानगी को देखकर उनकी ख्िंाचाई करता है।

‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में आर.के. की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनुराग शर्मा ने एक बयान में कहा, “अविनाश बिग बी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह उन्हें पसंद करते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं। वह उन्हीं की तरह चलते, बैठते व बोलते हैं।”

अविनाश ने भी अमिताभ के प्रति अपनी दीवानगी की बात कबूली। उन्होंने कहा, “मैं अमिताभ बच्चन का मुरीद हूं। मुझे उनकी नकल करना पसंद है। यहां तक कि मैं जब भी अनुराग से मिलता हूं, वह मुझे बच्चन साब कहकर बुलाते हैं..मेरा सपना है कि मैं एक दिन उनके (अमिताभ) साथ काम करूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493