गायक अवतार में दिखेंगे दिग्गज बल्लेबाज रिचर्ड्स

पर्थ, 6 मार्च (आईएएनएस)। अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों का सुर बिगाड़ने के लिए विख्यात वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स अपने प्रशंसकों को अब गायक के रूप में दिखाई देंगे।

रिचर्ड्स ने आस्ट्रेलिया के रॉक बैंड ‘आईएनएक्सएस’ के ड्रमर जॉन फारिस के एलबम ‘स्मोकिन जो’ के एक गाने को अपनी अवाज दी है। इस एलबम को फारिस ने रिचर्ड्स को समर्पित किया है।

गौरतलब है कि दोनों 2012 में एक पार्टी में मिले और वहीं फारिस को रिचर्ड्स के साथ एलबम बनाने का विचार सूझा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार फारिस ने बताया, “मैं उनकी आवाज एक गाने में सुनना चाहता था। मैंने अपनी योजना के बारे में उनसे बात की और रिचर्ड्स ने तुरंत हामी भर दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493